दिल्ली में अमित शाह से मिले राज ठाकरे, महाराष्ट्र में एक बार सियासी हलचल तेज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में अमित शाह से मिले राज ठाकरे, महाराष्ट्र में एक बार सियासी हलचल तेज

-डिप्टी सीएम अजीत पवार ने की देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात, सीएम एकनाथ शिंदे ने भी अपने निवास पर पार्टी सांसदों वरिष्ठ नेता की बैठक की

नई दिल्ली/मुंबई/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में सीटों के बंटवारें को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। महाराष्ट्र की राजनीति में भी मुंबई से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल जारी है। इसी दौरान दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे ने भाजपा के राष्ट्रीय सचीव विनोद तावड़े व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस हलचल को और तेज कर दिया है। जिसे लेकर मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार दूसरे डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके निवास पहुंचे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी स्थिति पर नजर रखने के लिए अपने निवास पर पार्टी के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

उम्मीदवारों की लिस्ट हो सकती है जारी
ठाणे में सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सीट बंटवारे और एमएनएस के महायुति (बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन) में शामिल होने के बाद के समीकरणों पर चर्चा कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 36 घंटों में शिवसेना (शिंदे गुट) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो सकती है।

सुप्रिया सुले ने राज ठाकरे को लेकर दिया बयान
एनसीपी (शरद पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर राज ठाकरे आईएनडीआईए ब्लॉक में आते हैं तो उनका सम्मान जरूर करना चाहिए। मंगलवार को उन्होंने कहा कि राज ठाकरे अगर दिल्ली गए हैं तो देखते हैं कि वह किसके साथ मुलाकात करते हैं।

ये समय भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ लड़ने का है।’ आगे उन्होंने बताया कि, भारत गठबंधन और महाविकास अघाड़ी भ्रष्टाचार के खिलाफ और सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। अगर एमएनएस गठबंधन में आती है तो उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox