तमिलनाडु में भाजपा और पीएमके के बीच हुआ गठबंधन,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तमिलनाडु में भाजपा और पीएमके के बीच हुआ गठबंधन,

-भाजपा ने पीएमके को तमिलनाडु में दी 10 सीट

नई दिल्ली/तमिलनाडु/शिव कुमार यादव/- सोमवार को तमिलनाडु में भाजपा व पीएमके यानी पट्टाली मक्कल काची के बीच लोकसभा चुनावों को लड़ने को लेकर गठबंधन हो गया। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा के एक दिन बाद, पीएमके को भाजपा ने तमिलनाडु में 39 में से 10 लोकसभा सीटें दी हैं।  तमिलनाडु में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को सभी 39 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील पर तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई और पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने हस्ताक्षर किए।
दरअसल, लोकसभा से ठीक पहले च्डज्ञ ने 18 मार्च को घोषणा की कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होगी और तमिलनाडु में आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पीएमके के सूत्रों ने कहा कि यह फैसला पार्टी के संस्थापक एस रामदॉस और अध्यक्ष अंबुमणि रामदॉस की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया हालांकि, पार्टी के ज्यादातर पदाधिकारियों और कैडरों ने कथित तौर पर एआईएडीएमके के साथ गठबंधन को प्राथमिकता दी।

’पीएमके उम्मीदवारों का ऐलान कल’
पीएमके महासचिव वदिवेल रावनन ने बताया कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पीएमके संस्थापक रामदास बुधवार (20 मार्च) को करेंगे। इससे पहले वदिवेल रावनन ने सोमवार को बताया था कि पीएमके ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है। निर्वाचन क्षेत्रों और उम्मीदवारों के संबंध में पीएमके संस्थापक रामदास जल्द ही जानकारी देंगे।

पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि ने क्या कहा?
पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने सीटों पर सहमति बनने के बाद मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा, “पिछले दस वर्षों से पीएमके दिल्ली में एनडीए का हिस्सा रही है। हमें खुशी है कि हम एनडीए में शामिल हैं. पिछले 57-58 वर्षों में देखा गया है कि पार्टियों ने यहां शासन किया है और तमिलनाडु को बर्बाद कर दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं, पीएम मोदी निश्चित रूप से तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. पीएमके को तमिलनाडु में दस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए गए हैं और हमें विश्वास है कि तमिलनाडु के साथ-साथ भारत में भी आने वाले चुनावों में हमारी बड़ी जीत होगी।’

एआईएसएमके ने की है बीजेपी में विलय की घोषणा
पीएमके से गठबंधन के अलावा भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव से पहले हाल ही में एक और बड़ी सफलता मिली है. वोटिंग से कुछ समय पहले एक्टर सरथ कुमार ने अपनी पार्टी एआईएसएमके का बीजेपी में विलय करने की घोषणा की है। अभिनेता आर. सरथ कुमार ने 2007 में पार्टी का गठन किया था. जिसके बाद वह एआईएडीएमके के साथ चुनाव लड़ रहे थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox