दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई एप के मुख्य आरोपी को असम से दबोचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने बुल्ली बाई एप के मुख्य आरोपी को असम से दबोचा

-अब तक 3 आरोपी किये जा चुके हैं गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/– बुल्ली बाई मोबाइल ऐप से जुड़े मामले पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने असम से मुख्य आरोपी नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल ने जानकारी दी है कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटीजिक ऑपरेशन्स यूनिट ने की है। आरोपी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। खबर है कि आरोपी इस ऐप में मुस्लिम महिलाओं को अपमानजनक तरीके से दिखा रहे थे।

स्पेशल ने बताया कि गिट हब पर बुल्ली बाई ऐप तैयार करने वाला और मुख्य साजिशकर्ता और इस ऐप का ट्विटर खाताधारक को आईएफएसओ ने गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि ‘बुल्ली बाई’ ऐप के सिलसिले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर ऑनलाइन पोस्ट कर उन्हें बदनाम किया जा रहा था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि ऐसा लगता है कि आरोपियों ने अपने ट्विटर हैंडल में सिख समुदाय से संबंधित नामों का इस्तेमाल किया था, जिससे कि लोगों को गुमराह किया जा सके और आरोपियों की पहचान न हो पाए।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि शहर पुलिस की साइबर इकाई द्वारा उत्तराखंड से गिरफ्तार की गई 18 वर्षीय श्वेता सिंह मुख्य आरोपी है, जिसने ऐप का ट्विटर हैंडल बनाया था। उन्होंने दावा किया कि सिंह ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वह इंजीनियरिंग करने की योजना बना रही थी। इससे पहले दिन मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने संवाददाताओं से कहा कि इस मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका है।

मामले में बुधवार तड़के उत्तराखंड से मयंक रावल (21) को गिरफ्तार किया गया। श्वेता सिंह को मंगलवार को उत्तराखंड के ही रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया था। जबकि इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को सोमवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। नगराले ने कहा कि मुंबई पुलिस ने दो जनवरी को ऐप के बारे में शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की, जिसके बाद जांचकर्ताओं ने ऐप और संबंधित ट्विटर हैंडल का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox