दिल्ली पंचायत संघ ने राज्यपाल से की अवैध होर्डिंग व पार्किंग हटाने की मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पंचायत संघ ने राज्यपाल से की अवैध होर्डिंग व पार्किंग हटाने की मांग

-अवैध विज्ञापन होर्डिग व पार्किंग की दिल्ली नगर निगम नही दे रहा जानकारी, लोगों की परेशानी पर संघ ने जताई चिंता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में अवैध हॉर्डिंग व अवैध पार्किंग पर दिल्लीवासियों की परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए  दिल्ली पंचायत संघ ने माननीय उपराज्यपाल दिल्ली से अवैध विज्ञापन यूनीपोल व पार्किंग की समस्याओं से दिल्ली वालों को निजात दिलाने की मांग की है। दिल्ली पंचायत संघ ने दिल्ली प्रदेश पंच प्रमुखों की बैठक में यह निर्णय लिया और उपराज्यपाल से दिल्ली नगर निगम की कार्यशैली की शिकायत भी की।
                  बता दें कि दिल्ली के अंदर यूनिपोलो की बाढ़ सी आ गई है, इसी से संबंधित नगर निगम दिल्ली से आरटीआई के माध्यम से सवाल किए गये थे लेकिन नगर निगम ने सभी का जवाब अपनी वेबसाइट पर बता कर पल्ला झाड़ लिया। लेकिन जब दिल्ली में कितने यूनिपोल अवैध है इसको लेकर सवाल पूछा गया तो निगम अधिकारियों ने इसका जवाब दिया कि हमारे पास इसकी जानकारी नहीं है। वहीं दूसरी और नगर निगम कह रहा है कि हमने विज्ञापन होर्डिग से संबंधित अलग-अलग जोन बनाए हैं ताकि इन पर निगरानी रखी जा सके।

                  पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव का कहना है कि प्रत्येक जोन में नगर निगम ने अधिकारियों को लगाया है ताकि अवैध यूनिपोल गलत तरीके से ना लगे। लेकिन इसका कोई जवाब नगर निगम के पास नहीं है कि प्रत्येक जोन में कितने अवैध यूनीपोल लगे हैं। पंचायत संघ के सह प्रमुख सुनील शर्मा का कहना है कि फुटपाथो पर इनकी भरमार है। कई चौराहों पर तो जहां होर्न बजाना वर्जित है वहां यूनिपोल व पार्किंग की वजह से जाम लग जाता है।
                 दिल्ली पंचायत संघ ने उपराज्यपाल से मांग की है कि जल्द एक उच्च अधिकारियों व प्रत्येक विधानसभा विधायक व प्रत्येक वार्ड निगम पार्षद के साथ कमेटी गठित कर विधानसभा, वार्ड के हिसाब से इसकी जांच कराकर अवैध यूनिपोलो पर कार्रवाई की जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि लखनऊ की तरह दिल्ली में कोई घटना घटने से बचा जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox