
नई दिल्ली/- राजधानी दिल्ली में अब दिल्ली नगर निगम के आम चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 250 निगम वार्डों की परिसीमन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार दिल्ली नगर निगम चुनाव कार्यालय ने निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने चुनाव के लिए पोलिंग, काउंटिंग और चुनाव से संबंधित दूसरी गतिविधियों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसी वर्ष दिसंबर महीने में नगर निगम चुनाव हो सकते हैं, जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग जूटी हुई है।
गौरतलब है कि 29 सितंबर 2022 को दिल्ली राज्य निर्वाचन अयोग की ओर से दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि अप्रैल 2022 में निगम चुनाव कराने के लिहाज से दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव कराने के लिए पोलिंग एवं काउंटिंग सहित दूसरे कामों के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन निगम के एकीकरण की प्रक्रिया की वजह से चुनाव नहीं कराए जा सके थे। इस काम को 6 महीने से ज्यादा का समय गुजर चुका है। ऐसे में तब नियुक्त किये गए अधिकारियों में से बहुत से लोगों को स्थानांतरण अथवा रिटायरमेंट हो चुका है। इस कारण दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए फिर से नए अधिकारियों को नियुक्त किया जाए।
चुनाव आयोग के पत्र के जवाब में इसी माह 13 अक्टूबर को निगम के चुनाव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में दिल्ली निर्वाचन आयोग को सूचना दी गई है कि सभी जोन के असिस्टेंट कमिश्नर को अपने जोन के अंदर निगम चुनाव कराने के लिए नोडल अधिकारी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा निगम शिक्षा विभाग के सभी जोन के उप निदेशकों और असिस्टेंट उपनिदेशकों को मेन पॉवर के लिए उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वह 22 अक्टूबर तक चुनाव से संबंधित सभी तरह की नियुक्तियों की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। जानकारी के अनुसार राज्य चुनाव आयोग इसी साल दिसंबर महीने में चुनाव कराने के लिए तैयारी कर रही है। अगर दिसंबर में चुनाव नहीं कराए जा सके तो अगले वर्ष अप्रैल महीने तक किसी भी समय चुनाव कराए जा सकते हैं। बता दें कि निगम चुनाव में दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां दी जाती हैं। चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए मैन पॉवर, पोलिंग पार्टीज और काउंटिंग पार्टीज के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार