
नई दिल्ली/- दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लापरवाही व भ्रष्टाचार से नारकीय एवम दयनीय जीवन जीने को मजबूर ककरोला, हरि विहार निवासी। द्वारका उपनगरी के निकट ककरोला, हरि विहार निकट मेट्रो पिलर नंबर 815 के नजदीक, दयाल जनरल स्टोर वाली गली की ऐसी दुर्गति है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। ककरोला, हरि विहार के स्थानीय निवासी प्रदीप ठाकुर एवं राम निवास मीणा ने बताया कि जल बोर्ड द्वारा लगभग दो साल पहले यह सीवर डाली गई थी जो दो महीने पहले धंस कर टूट गई और अब सीवर का पानी सड़क से लेकर आस पास के इलाकों में फैलता जा रहा है साथ ही पीने के पानी की लाइन में भी सीवर का पानी आ रहा है साथ ही नजदीक के साहिब सिंह वर्मा स्टेडियम में भी जल भराव देखा जा सकता है। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत जेई मोहित कटारिया को की गई लेकिन समाधान की जगह इसका ठीकरा पूर्व संबंधित एई श्याम बिहारी पर थोप दरकिनार किया जा रहा है।

श्याम बिहारी से बात करने पर इस मसले से अनभिज्ञता दर्ज कराई एवम अभी के जेई/एई पर इसका ठीकरा फोड़ा। अधिकारियों की बदर बांट से जनता का आए दिन हो रहा बुरा हाल साथ ही यह भी एक विचारणीय तथ्य है की श्याम बिहारी जी के निरीक्षण में जो भी सीवर लाइन डाली गई है चाहे काकरोला की हो या पालम विधानसभा की सब की हालत बदतर है जो की जांच का विषय है। लोग परेशान होकर एमएलए और जल मंत्री से समाधान की आस लगाए बैठे है मगर वह एसी कमरों में मस्त है और जनता त्रस्त है।
स्थिति की नजाकत को देखते हुए एवम स्थानीय लोगों की शिकायत पर रणबीर सिंह सोलंकी चेयरमेन (फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली) व राष्ट्रीय अध्यक्ष (राष्ट्रीय युवा चेतना मंच, भारत) ने दौरा किया एवम स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि ककरोला के हालात भी पालम विधानसभा व मधु विहार वार्ड जैसे है लेकिन सीवर धंसने से ककरोला, हरि विहार के निवासियों को स्थिति काफी नाजुक व दयनीय है इसलिए उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से इन जगहों का तत्काल मुआयना कर स्थानीय निवासियों को उपरोक्त समस्याओं से समाधान दिलाए साथ ही विभाग के संबधित भ्रष्ट व लापरवाह अधिकारियों (इंजीनियर श्याम बिहारी) एवम ठेकेदारों की सी बी आई /विजिलेंस जांच कराई जाए।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत