दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाहियों का भुगत रही खामियाजा दिल्ली की जनता: रणबीर सिंह सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाहियों का भुगत रही खामियाजा दिल्ली की जनता: रणबीर सिंह सोलंकी

नई दिल्ली/-  पालम विधानसभा स्थित मधु विहार, सी ब्लॉक के नगर निगम के स्कूल के आस पास की गलियों में सीवर व्यवस्थित तौर पर न डालने और सफाई ने होने से सड़को एवम घरों में भर रहा है पानी जिससे चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है। पानी का सुचारू निकास नही होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कुछ वर्ष पूर्व सरकार द्वारा सीवर डलवाया गया था जो पूरी तरह असफल है जिसकी कई बार जांच की मांग की गई लेकिन ठेकेदार एवम दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कोई पुख्ता जांच नही हुई और इसका खामियाजा स्थानीय निवासी भुगत रहे है। जल भराव का एक मुख्य कारण है की सफाई कर्मी समय पर अच्छी तरह से सफाई नहीं करते और खाना पूर्ति कर के चले जाते है यहां तक बिना मशक्कत के गाद भी नहीं निकली जाती है। जो निकलते भी हैं उन्हें वहीं छोड़ भूल जाते है जो कई हफ्तों तक पड़ी रहती है और बारिश होने पर जाम उत्पन्न हो जाता है।

मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि ऐसी स्थिति में भी संबंधित अधिकारी (ACE (M) 9) फोन नही उठाते है। सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता (ACE (M) 9) एवम जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती से मांग की है कि पंप के माध्यम से तत्काल इस जमे हुए पानी को निकलवाया जाए ताकि लोग राहत की सांसें ले सकें । सीवर की समस्या जहां बारह घंटे के अंदर ठीक होनी चाहिए वहां हफ्तों बीत जाते है इसीलिए सीवर लाइन रुकने की समस्या का स्थाई समाधान कराया जाए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox