
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री और दो नए मंत्री मिल सकते हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्टी एग्जीक्यूटिव कमेटी (पीएसी) की बैठक आज सोमवार शाम को मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर विचार-विमर्श किया जाएगा और साथ ही दो नए मंत्रियों की नियुक्ति पर भी निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाली इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी और पार्टी की आगामी योजनाओं के तहत नई सरकार की दिशा तय की जाएगी।
नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति से दिल्ली की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह बदलाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और इसके साथ ही दिल्ली की सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
इससे पहले, पार्टी ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा था कि दिल्ली के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में यह कदम उठाया जा रहा है। बैठक के बाद नए नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।





More Stories
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात
गाजियाबाद: पुलिस और बावरिया गिरोह की मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश धर्मेंद्र ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल