दिल्ली के सर्कल रेट अलग-अलग करने पर भाकियू ने जताया विरोध, उपराज्यपाल को देगी ज्ञापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के सर्कल रेट अलग-अलग करने पर भाकियू ने जताया विरोध, उपराज्यपाल को देगी ज्ञापन

-किसानों की परेशानी पर भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश ने महामहीम उपराज्यपाल से मांगा मिलने का समय

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/मानसी शर्मा/- भारतीय किसान यूनियन दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में जमीन के सर्किल रेट अलग-अलग करके दिल्ली को तीन जगह बांटने का काम किया है जिसका भारतीय किसान यूनियन पुरजोर विरोध करती है। जिसे लेकर भाकियू ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा है ताकि किसानों के साथ हो रहे भेदभाव पूर्ण व्यवहार से किसानों को मुक्ति दिलाई जा सके और दिल्ली की सभी जमीनों के सर्कल रेट एक किये जाने की मांग का ज्ञापन उन्हे सौंपा जा सके।
                  भाकियू प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने बताया कि भाकियू आपसे यानी महामहीम उपराज्यपाल से निवेदन करती है कि दिल्ली में जमीन का सर्किल रेट एक किया जाए व दिल्ली के किसानों के लिए आत्मघाती साबित हो रही धारा 33 को हटाया जाए ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार अपनी जमीन को बेच व खरीद सकें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि दिल्ली से जुड़े अन्य राज्यों की तरह ब्लड रिलेशन में जमीन ट्रांसफर करने पर स्टांप ड्यूटी का भुगतान न करना पड़े। लगभग 5 वर्षों से दिल्ली सरकार आर-जोन की रजिस्ट्री कर रही है लेकिन म्यूटेशन बंद है जिससे किसान परेशान है। किसान मांग करता है कि आर-जोन की म्यूटेशन को तत्काल खोला जाए ताकि किसान भारत सरकार की योजना का लाभ उठा सके। आशा करते हैं कि आप इन विषयों पर मिलने का समय बहुत जल्द देंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox