दिल्ली के शाहदरा में आग से मचा कोहराम, दो लोग जिंदा जले, 4 हुए घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के शाहदरा में आग से मचा कोहराम, दो लोग जिंदा जले, 4 हुए घायल

मानसी शर्मा /- दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर की सुबह एक घर में आग लग गई। आग में झुलसकर दो लोग जिंदा जल गए। वहीं, घर से दो जले हुए शव बरामद हुए हैं। जबकि दो बच्चों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग ने कहा कि शाहदरा में एक घर में आज सुबह 5 बजकर 24 मिनट में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दो शव हुए बरामद  

जिस वक्त आग लगी उस वक्त घर में चार लोग मौजूद थे। इनमें से दो जले हुए शव बाहर निकाले गए। जबकि 2 बच्चों को बचाया गया है। दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये आग बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल में लगी थी। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह से परिवार बाहर नहीं निकल पाया।  

सभी लोग एक ही परिवार के  

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह शाहदरा भोलानाथ नगर स्थित एक घर में आग लग गई। घर मनीष गुप्ता का बताया जा रहा है। आग लगने से चार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान कैलाश गुप्ता, भगवती गुप्ता, मनीष गुप्ता और पार्थ गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं, मृतक लोगों की पहचान शिल्पी गुप्ता और प्रणव गुप्ता के रूप में हुई है।    

पहले भी लगी थी आग

इससे पहले पहले मार्च महीने में भी शाहदरा इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई थी। पुलिस के अनुसार, यह चार मंजिल और पार्किंग वाली एक आवासीय इमारत थी। उस वक्त पुलिस ने कुल सात लोगों का रेस्कयू किया था। इनमें तीन पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि अंडरग्राउंड पार्किंग में सर्किट की वजह से कारों में आग लगी थी। जिसके कारण आग फैल गई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox