दिल्ली के रोहिणी में बम की धमकी पर वेंकटेश्वर स्कूल में हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के रोहिणी में बम की धमकी पर वेंकटेश्वर स्कूल में हड़कंप

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली के रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने पर स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल को खाली करवा लिया। यह धमकी उस समय मिली है जब एक दिन पहले उत्तर-पश्चिम दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में मिठाई की दुकान के पास कम तीव्रता का धमाका हुआ था। इस घटना से एक महीने पहले इसी इलाके में एक स्कूल की दीवार पर भी विस्फोट हुआ था।

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के किसी स्कूल को बम धमाके की धमकी मिली हो। कुछ महीने पहले दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे मेल मिले थे, जिससे छात्रों और उनके परिजनों में घबराहट फैल गई थी। पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा लिया था, लेकिन जांच के बाद यह सिर्फ एक अफवाह (हॉक्स कॉल) साबित हुआ था।

प्रशांत विहार में हुई धमाके के बाद पुलिस और प्रशासन इसे हल्के में नहीं लेना चाहते थे, इस कारण वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को भी खाली करवा दिया गया। वहीं, दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में एक सिनेमा हॉल के पास गुरुवार को हुए विस्फोट मामले में एफआईआर दर्ज की है। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जी), सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 4 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 के तहत प्रशांत विहार पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल पर विस्फोटक सामग्री फेंकने या लगाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। स्पेशल सेल, अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध हाथ नहीं आया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox