दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय दंपती के बैग में मिली 45 पिस्टल, दो गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय दंपती के बैग में मिली 45 पिस्टल, दो गिरफ्तार

-वियतनाम से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे, अधिकारी भी हैरान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने असलहा तस्करी का पर्दाफाश किया है। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में एक भारतीय जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वियतनाम से आए एक भारतीय जोड़े को पकड़ा गया है। इनके पास से दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 45 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपियों ने इससे पहले की गई 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 25 पिस्टल की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद असलहलों की जांच कर रही राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बंदूकें पूरी तरह से असली लग रही हैं।

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के रूप में हुई है, जो पति-पत्नी हैं। दंपति 10 जुलाई को वियतनाम से भारत लौटा था। अधिकारियों ने जगजीत सिंह को दो ट्रॉली बैग में पिस्टल के साथ पकड़ा था, जो उसे उसके भाई मंजीत सिंह ने दिया था।  दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकलने की फिराक में थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर दोनों पर पड़ी और इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रॉली बैग की जांच की। बैग खुला तो अधिकारी भी सन्न रह गए। बरामद किए गए सभी 45 पिस्टल नए बताए जा रहे हैं।
             मनजीत सिंह को कथित तौर पर हथियारों से भरा बैग पेरिस और फ्रांस का दौरा करने वाले जगजीत सिंह ने वियतनाम में दिया है। बरामद बंदूकों की कुल कीमत 22,50,000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि इससे पहले वो तुर्की से 25 पिस्तौल भारत लाए थे।
              फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।  इस बरामदगी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये दोनों तस्कर इन असलहों को किसके पास पहुंचाने वाले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox