दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात हथियार तस्कर, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात हथियार तस्कर, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

-विदेश भागने की था फिराक में मुरादनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस व एयरपोर्ट अथारिटी की मदद से एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मुरादनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े हथियार तस्कर को पकड़नें में सफलता प्राप्त की है। आरोपी जहीरूद्दीन पुलिस से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में था लेकिन दिल्ली पुलिस की पैनी नजरों से बचकर नही निकल सका और पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोच लिया। आरोपी की यूपी में कई जिलों की पुलिस को तलाश थी।
              यहां बता दें कि साल 2016 से पहले आरोपी जहीरूद्दीन मेरठ में रोड साइड पर कपड़े की छोटी सी पटरी लगाता था, लेकिन उसकी मुलाकात एक हथियार तस्कर से हो गई। उसने जल्द अमीर बनने के लिए हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी। बिहार के मुंगेर से वह हथियार मंगाता था और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता, लेकिन कुछ साल पहले उसने अपने धंधे को और बड़ा बनाया और खुद ही हथियार बनाने लगा। आरोपी का लंबा चौड़ा इतिहास रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हथियार तस्कर गिरफ्तार आरोपी कई बार पहले भी जेल जा चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जितने भी हथियारों की खरीद-फरोख्त होती है, उनमें से ज्यादातर हथियार जहीरूद्दीन ही भेजता है। वह रॉ मैटेरियल मंगाकर हथियार तैयार करता है और फिर उन हथियारों को बेच देता है। मुरादनगर पुलिस ने आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विदेश भाग रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि वह विदेश भाग रहा है, जिसके बाद पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
               आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई गई है। पुलिस को शक है कि इंटरनेशनल हथियार मार्केट से भी आरोपी के संपर्क हैं। आरोपी की तलाश न सिर्फ गाजियाबाद पुलिस को थी बल्कि मेरठ और अन्य जिलों की पुलिस भी जहीरूद्दीन की तलाश कर रही थी। जेल से बाहर आने के बाद उसने दोबारा से हथियारों का धंधा शुरू कर दिया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox