
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली एम्स में आग लगने की खबर है। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड में आग लगी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के मुताबिक, एम्स अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर छह गाड़ियों को भेजा गया है। आग करीब 12 बजे लगी है। मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस बल मौजूद हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी