
नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली नगर निगम दिचाऊं वार्ड-128 के उपचुनाव को लेकर दिचाऊं कलां गांव में बीच वाली चौपाल पर एक भव्य पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में गांव की सरदारी, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गांववासियों से अपील की गई कि वे आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अधिक से अधिक मत देकर पार्टी को विजयश्री दिलाएं।

अभय वर्मा और राज शर्मा की उपस्थिति से बढ़ा जोश
कार्यक्रम में लक्ष्मी नगर से विधायक एवं दिल्ली विधानसभा में मुख्य सचेतक अभय वर्मा जी और नजफगढ़ जिला अध्यक्षा राज शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं के मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उद्बोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है, और गांव की एकता ही भाजपा की जीत की असली ताकत है।

गांव की एकता बनी जीत की कुंजी
पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि दिचाऊं कलां गांव आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगा।
गांव की एकता, जनसमर्थन और संगठन की मजबूती ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का नया संचार कर दिया है।





More Stories
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल