दशहरे पर सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दशहरे पर सोने की कीमत में आई गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

मानसी शर्मा/-   देशभर में आज दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। इस गिरावट की वजह से पिछले पांच दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा। इससे सोना खरीदने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली। पिछले एक महीने से भारत में सोने की कीमतें अपना रिकॉर्ड तोड़ रही थी। इस वजह लोगों को फेस्टिव सीजन में सोना खरीदने से पहले सोचना पड़ रहा था। वहीं, नवरात्रि के बाद अब धनतेरस और दिवाली में सोने की कीमत में बढ़ोतरी की संभावना बताई जा रही थी।

सोने के कितनी आई गिरावट?

इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत 3,900 डॉलर प्रति औंस के अपने ऑल-टाइम हाई पर कारोबार करने के बाद गुरुवार, 2 अक्टूबर को स्थिर बनी हुई है। इस बीच, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 97.72 के के लेवल पर स्थिर रहा, जिससे ग्लोबल लेवल पर सोने की कीमतों में फिलहाल और तेजी पर रोक लग गई है। भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये प्रति 10 ग्राम घटकर 1,18,690 रुपये हो गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम में 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस बीच, 18 कैरेट सोने का भाव 380 रुपये घटकर 89,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

वहीं, 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अब 5,500 रुपये घटकर 11,86,900 रुपये पर पहुंच गई और 22 कैरेट सोने की प्रति 100 ग्राम की कीमत अब 5000 रुपये की गिरावट के बाद 10,88,000 रुपये हो गई। सोने के विपरीत, भारत में चांदी की कीमत आज 2000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 1,53,000 रुपये और 100 ग्राम चांदी की कीमत 15,300 रुपये हो गई। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 0.03 परसेंट की गिरावट के साथ 1,17,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox