दलाईलामा की छवि खराब करने की हो रही कोशिश, लेह में बौद्ध धर्मगुरू के समर्थन में उतरे लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दलाईलामा की छवि खराब करने की हो रही कोशिश, लेह में बौद्ध धर्मगुरू के समर्थन में उतरे लोग

-बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के समर्थन में आज लेह बंद, लोगों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू-लेह/शिव कुमार यादव/- आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के समर्थन में सोमवार को लेह बंद का आह्वान किया गया है। लोगों ने बौद्ध धर्मगुरु के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। हाल ही में दलाई लामा द्वारा बच्चे को किस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वीडियो के जरिये दलाई लामा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

                  गौरतलब है कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने सार्वजनिक मंच से छोटे बच्चे को किस करने के मामले में माफी मांग ली थी।दलाई लामा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर मामले पर सफाई भी जारी की गई थी।


                  दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चे को दलाई लामा से गले लगने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। इस मामले में धर्मगुरु अपने बयान से हुई हानि को लेकर बच्चे और उसके परिवार के साथ दुनियाभर में उसके सभी दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। दलाई लामा कई बार सार्वजनिक तौर पर, कैमरे के सामने मिलने वालों को मासूमियत से छेड़ते हैं। हालांकि, वे इस घटना पर खेद जताते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox