
प्रियंका सिंह/- नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई दंगाइयों से की जाएगी। यदि दंगाई पैसे नहीं देंगे तो उनकी संपत्ति बेचकर वसूली की जाएगी। जहां भी जरूरत पड़ेगी, वहां बुलडोजर भी चलाया जाएगा। फडणवीस ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और उन्हें आरोपी माना जाएगा। अब तक कई भड़काऊ पोस्ट हटाए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नागपुर हिंसा में पुलिसकर्मियों पर हमले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई हिंसा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागपुर यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
फडणवीस ने आगे कहा कि छेड़छाड़ की खबरें पूरी तरह से गलत थीं और कहा कि यह घटना किसी विदेशी या बांग्लादेशी कनेक्शन से जुड़ी नहीं है, इसकी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक में हिंसा के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और अब तक 104 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और अब तक 68 भड़काऊ पोस्ट को हटाया जा चुका है।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।