त्यौहारी सीजन से पहले लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में गिरावट दर्ज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

त्यौहारी सीजन से पहले लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में गिरावट दर्ज

-साढ़े 58 हजार के करीब सोना, चांदी 71 हजार पर आई

नई दिल्ली/भावना शर्मा/- त्यौहारी सीजन से पहले आज यानी बुधवार (27 सितंबर) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 311 रुपए गिरकर 58,611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 43,958 रुपए रह गई है।

चांदी में 500 रुपए से ज्यादा की गिरावट
प्ठश्र। की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत से 500 रुपए ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। ये 537 रुपए फिसलकर 71,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को ये 71,557 रुपए पर थी। इससे पहले कल भी चांदी में 1,651 रुपए टूटी थी।

डॉलर में मजबूती के कारण सोने में गिरावट
डॉलर और सोने की कीमत में उल्टा संबंध है। जब डॉलर मजबूत होता है तब सोने की कीमतों में गिरावट आने लगती है। दूसरी तरफ डॉलर कमजोर होने पर सोना महंगा होने लगता है। अभी डॉलर इंडेक्स 105.95 पर पहुंच गया है। ये इसका 10 महीने का हाई है, इसी कारण अभी सोने में कमजोरी है। इसके अवाला 1 डॉलर की कीमत भी 83.22 रुपए पहुंच गई है।

इस महीने अब तक सोना 701 और चांदी 3,492 टूटी
इस महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर को सोना 59,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 58,611 रुपए पर आ गया है। यानी इसकी कीमत में इस महीने अब तक 701 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 3,492 रुपए कम हुई है। ये 74,512 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 71,020 रुपए पर आ गई है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम
एक्सपर्ट्स के अनुसार त्योहारों में सोने-चांदी की बीच मांग बढ़ेगी। इसके चलते दिवाली तक सोना 62,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 78-80 हजार रुपए प्रति किलो तक जा सकती है। 2023 के अंत तक सोना 65,000 रुपए का और चांदी 90,000 रुपए तक पहुंचने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox