
मानसी शर्मा /- जैसे ही नवरात्रि का त्योहार शुरू होता है, भारत में त्योहारों का मौसम भी अपने पूरे शबाब पर पहुंच जाता है। आज नवरात्रि का पांचवां दिन है, जब करोड़ों श्रद्धालु व्रत रख रहे हैं। लेकिन इस साल त्योहारी सीजन की खुशी पर महंगाई का ग्रहण लग गया है, खासकर टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण।
सब्जियों के दाम में उछाल
वर्तमान में टमाटर की कीमतें 80से 120रुपये प्रति किलो तक पहुँच गई हैं, जबकि आमतौर पर महंगे माने जाने वाले सेब की कीमत 50से 80रुपये प्रति किलो है। आलू 30से 40रुपये, शिमला मिर्च 160रुपये और फूलगोभी 120रुपये प्रति किलो बिक रही है।
दिल्ली की मंडियों का हाल
दिल्ली की सबसे बड़ी मंडियों, जैसे आजादपुर और गाजीपुर, में टमाटर की कीमतें चिंता का विषय बनी हुई हैं। यहां थोक बाजार में टमाटर की कीमत 100रुपये प्रति किलो है, जबकि सेब का थोक मूल्य 50से 70रुपये के बीच है। मंडियों में टमाटर की कम आपूर्ति के कारण इसकी कीमतें बढ़ रही हैं।
सरकारी आंकड़ों में महंगाई का संकेत
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में टमाटर की कीमतों में 50से 60रुपये का इजाफा हुआ है। उपभोक्ता मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 4सितंबर को टमाटर की कीमत 43रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 100रुपये प्रति किलो के पार पहुँच चुकी है।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पास