
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैदराबाद/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हैदराबाद में आगे आने वाले चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मेगा मंथन चल रहा है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद है। लेकिन इसी बीच तेलंगाना में सियासी उबाल है क्योंकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि एक बार हमारी सरकार गिराकर देखिए, तो मैं मोदी सरकार गिरा दूंगा।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई है. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शिवसेना के बागियों के साथ मिलकर सरकार बना ली है। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन हुआ तो दूसरी तरफ तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी का मेगा मंथन चल रहा है। वंशवाद के मुद्दे पर बीजेपी विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रामक है तो वहीं अब इसे लेकर तेलंगाना में सियासी उबाल है। तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। तेलंगाना के सीएम केसीआर ने कहा कि हमारे पास 104 विधायक हैं और बीजेपी कह रही है कि महाराष्ट्र की तरह सरकार गिरा देंगे। उन्होंने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि एक बार गिराकर देखिए। हम आपकी दिल्ली की सरकार गिरा देंगे।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर यहीं नही रूके उन्होने कहा कि डरा-धमका कर कितनों को डराओगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। केसीआर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को ताक पर रखकर सात राज्यों में सरकार गिरा दी। नरेंद्र मोदी से पहले 14 प्रधानमंत्री हुए लेकिन किसी ने भी देश को नुकसान नहीं पहुंचाया। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, अपने साहूकार दोस्त के सेल्समैन बनकर रह गए हैं।
उन्होंने हैदराबाद में होने वाली पीएम मोदी की जनसभा को लेकर कहा कि आपने अपने साहूकार दोस्त को श्रीलंका में व्यापार का अवसर दिलवाने के लिए क्या-क्या किया, जनता को ये भी बताइएगा। टीआरएस प्रमुख केसीआर ने कहा कि पीएम झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। वे काला धन लाने की बात कर रहे थे। काला धन का एक रुपया आया नहीं, उल्टे ये दोगुना हो गया, ऐसा आंकड़े बता रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 15 लाख देने की बात कही गई थी लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए।
केसीआर ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि आपकी गलत नीति की वजह से कितनी कंपनियां देश छोड़कर चली गईं। उन्होंने ये भी सवाल किया कि रुपये का भाव इतना नीचे क्यों गिर रहा है। सत्ता में आने के पहले मनमोहन सरकार के समय गला फाड़कर चिल्ला रहे थे, अब आप बताइए रुपये का भाव इतना नीचे क्यों गिर गया। केसीआर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आप फेल हो गए। अचानक लॉकडाउन घोषित करके आपने करोड़ों लोगों को मुसीबत में डाल दिया था। पवित्र गंगा नदी में सैकड़ों शव बहा दिए गए। लोगों के लिए एक भी ट्रेन नहीं दे पाएं हमने ट्रेनों की व्यवस्था करके, नकदी देकर लोगों को उनके घर तक पहुंचाया।
टीआरएस प्रमुख इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मोदीजी आपने अपने कार्यकाल में जनता के लिए एक भी अच्छा काम नहीं किया। मोदी सरकार ने टैक्स को सेस में बदल कर 30 हजार करोड़ रुपये अपनी जेब में डालने का काम किया। केसीआर ने कहा कि दुनियाभर में लोग भारत को महात्मा गांधी के देश के रूप में जानते हैं लेकिन बीजेपी के लोग बापू को भी अपमानित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग के सिवाय और किया ही क्या है। केसीआर ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका में जाकर कह रहे थे- अबकी बार ट्रंप सरकार, ट्रंप गया पानी में, अब आप क्या करेंगे? आप देश का अपमान करके आए हैं। केसीआर का ये बयान ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा समेत बीजेपी के लगभग सभी बड़े नेता तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हैं।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी