तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी से बनाई दूरी, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी से बनाई दूरी, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

अब मैदान में अकेले उतरने की तैयारी

बिहार/उमा सक्सेना/- की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव से बढ़ती दूरी। सूत्रों के अनुसार, तेज प्रताप ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेजस्वी यादव को अनफॉलो कर दिया है। अब उनकी फॉलोइंग लिस्ट में सिर्फ पांच लोग हैं, जिनमें से तीन उनके परिवार के सदस्य — पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और बहन राज लक्ष्मी यादव हैं। कुछ महीने पहले वे अपनी अन्य बहनों मीसा भारती और हेमा यादव को भी अनफॉलो कर चुके हैं।

मतभेदों की परतें गहराती जा रहीं हैं

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लालू प्रसाद यादव द्वारा पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से तेज प्रताप लगातार परिवार और राजद दोनों से दूरी बनाते जा रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने कई बार ऐसे बयान दिए हैं जो यह संकेत देते हैं कि उनके निशाने पर छोटे भाई तेजस्वी हैं। हाल ही में जब तेजस्वी यादव ने “हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी” देने की बात कही, तो तेज प्रताप ने तंज कसते हुए कहा था — “पहले सरकार तो बन जाए।”

13 अक्टूबर को करेंगे अपने उम्मीदवारों की घोषणा

तेज प्रताप यादव अब अपनी नई राजनीतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) को सक्रिय मोड में ले जा चुके हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वे 13 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। इस मौके पर वे खुद महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे। 2015 में इसी सीट से उन्होंने राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। फिलहाल यह सीट राजद के विधायक मुकेश कुमार रौशन के पास है।

वजीरगंज से प्रेम कुमार को दिया टिकट

तेज प्रताप यादव ने शनिवार को गया जिले के वजीरगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी उम्मीदवार का पहला नाम घोषित किया। उन्होंने प्रेम कुमार को जनशक्ति जनता दल की ओर से वजीरगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। मंच से उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जनता से कहा — “ज्यादा चिल्लाओगे तो नस फट जाएगी, आराम से बोलो।” इसी दौरान उन्होंने प्रेम कुमार को हाथ जोड़कर जनता का आशीर्वाद लेने का निर्देश भी दिया।

महुआ से खुद उतरेंगे मैदान में

तेज प्रताप यादव ने साफ कर दिया है कि वे महुआ से चुनाव लड़ेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अन्य दलों से गठबंधन की संभावनाएं तलाश रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा — “सब लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं।” उनके इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox