तिहाड़ जेल में अब कैदियों से नही मिल पायेंगे परिजन, कोविड के चलते लिया निर्णय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तिहाड़ जेल में अब कैदियों से नही मिल पायेंगे परिजन, कोविड के चलते लिया निर्णय

-सिर्फ अधिवक्ता कर सकेंगे मुलाकात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए सरकार हर भरसक प्रयत्न कर रही है। जिसके तहत अब तिहाड़ जेल में कैदियों से उनके परिजन अगले कुछ समय के लिए नही मिल पायेंगे। तिहाड़ जेल के आईजी मुकेश प्रसाद ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि कैदियों के वकील उनसे मिल सकेंगे।            
                   जानकारी के अनुसार, तिहाड़ जेल में अभी 18 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। कोविड की दूसरी लहर में तिहाड़ जेल पर इसका काफी असर देखने को मिला था। जेल में बंद कई कैदियों की मौत हो गई थी जिनमें बिहार के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन भी शामिल थे। कोविड-19 की तीसरी लहर भारत में दस्तक दे चुकी है और दिल्ली में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुकी है। जल्द ही रेड अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। कैदियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तिहाड़ प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि अब कैदियों की परिजनों से मुलाकात नहीं होगी। इसकी प्रमुख वजह राजधानी में बढ़ रहा कोरोना वायरस का संक्रमण है। तिहाड़ जेल के आईजी मुकेश प्रसाद की तरफ से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि आज से कोविड-19 मामलों को ध्यान में रखते हुए परिजनों से कैदियों की मुलाकात नहीं होगी। दिल्ली में हालात सुधरने के बाद ही परिजनों से उनकी मुलाकात करवाई जाएगी। इस दौरान तिहाड़ जेल में आपस में परिवार के कैदियों की मुलाकात भी नहीं हो सकेगी। केवल अधिवक्ताओं को ही कैदियों से मिलने की इजाजत होगी। कुछ दिन के बाद कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर समीक्षा की जाएगी और उसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि मुलाकात शुरू करवाई जाए या नहीं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox