
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में एक सेवानिवृत आईएएस से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी तिहाड़ जेल का बर्खास्त वार्डन बताया जा रहा है जिसने आने दो साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को फोन व व्हाट्सएप पर मैसेज कर 10 करोड़ देने की मांग की साथ ही पीड़ित को फेसबुक लाइव कर सात दिन में जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी बर्खास्त वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित सेवानिवृत आईएएस जीएस मीणा ने सोमवार को इसकी शिकायत तुगलक रोड थाना पुलिस से की। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश कुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया। तुगलक रोड थाना पुलिस ने योगेश को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी अजय मीणा व सचिन की तलाश कर रही है।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीएस मीणा लोदी एस्टेट में परिवार के साथ रहते हैं। वह कई मंत्रालयों में बड़े पदों पर रहे हैं। अभी वे दिल्ली कॉपरेटिव ट्रिब्यूनल के सदस्य हैं। उन्होंने मंगलवार को तुगलक रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कोई उनसे दस करोड़ रुपये मांग रहा है। पैसे नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोपी फोन के अलावा व्हाट्सएप मैसेज कर रंगदारी मांग रहा है।
आरोपी ने धमकी व रंगदारी के करीब 50 से ज्यादा व्हाट्सएप मैसेज किए हैं। बाद में पता लगा कि रंगदारी मांगने वाला योगेश तिहाड़ में सिपाही (वार्डन) रहा है और उसे नौकरी से 2 फरवरी, 2023 को बर्खास्त कर दिया गया था। मामला दर्ज कर तुगलक रोड थानाध्यक्ष योगेश्वर सिंह व इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने मुख्य आरोपी भारती नगर निवासी योगेश कुमार को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के साथी अजय मीणा व सचिन को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
पूछताछ में आरोपी बोला- नौकरी से निकाले जाने के बाद पैसे की जरूरत थी
पूछताछ में आरोपी योगेश ने बताया कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इस कारण उसे पैसे की जरूरत थी। मोटी रकम वसूलकर वह मीणा समाज के कल्याण के लिए खर्च करता। आरोपी जीएस मीणा से वह राजस्थान में एक सामाजिक कार्यक्रम में मिला था।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित