
अनीशा चौहान/- पिछले 17 सालों से टीवी पर अपनी हंसी-मजाक और कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब एक नए ट्विस्ट के साथ लौट आया है। गोकुलधाम सोसाइटी, जिसे लोग प्यार से “Mini India” कहते हैं, पहली बार एक नई फैमिली को परमानेंट रूप से शामिल करने जा रही है। हालांकि यह दयाबेन की वापसी नहीं है और न ही पोपटलाल की शादी का जश्न, बल्कि शो को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने एक नई कहानी और चार नए किरदारों का तड़का लगाया है।
मिलिए बिंजोला फैमिली से
शो में नई एंट्री हो रही है रत्न सिंह चतुर सिंह बिंजोला की, जो साड़ियों का बड़ा बिजनेस चलाते हैं और उनका साड़ी कलेक्शन हमेशा “लेवल अप” रहता है। उनकी पत्नी रूपवती बिंजोला सोशल मीडिया क्वीन हैं, जो हर नए ट्रेंड को फॉलो करती हैं और अपने सेल्फी गेम में हमेशा आगे रहती हैं। इस बिंजोला फैमिली के चार मेंबर गोकुलधाम सोसाइटी में नई ऊर्जा और कॉमेडी का रंग भरेंगे। प्रोड्यूसर असित मोदी ने इस नई गैंग के साथ एक तस्वीर शेयर कर फैंस से ढेर सारा प्यार मांगा है।
फैंस का मिला-जुला रिएक्शन
बिंजोला फैमिली की एंट्री ने फैंस को एक्साइटेड भी किया है और कन्फ्यूज भी। सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स ने इसे “फ्रेश ट्विस्ट” बताया, वहीं OG दयाबेन फैंस अभी भी निराश नजर आए। कई कमेंट्स में लिखा गया—“दयाबेन को वापस लाओ, ये क्या नया ड्रामा है?” तो कुछ का कहना है कि “जेठालाल-बबिता की केमिस्ट्री अब फीकी पड़ जाएगी।” वहीं कुछ दर्शकों का मानना है कि नई फैमिली की वजह से जेठालाल के रोल को कमतर दिखाया जा सकता है।
दयाबेन की गैरमौजूदगी अभी भी खल रही
हालांकि नए किरदारों के आने से शो में ताजगी का एहसास जरूर होगा, लेकिन दिशा वकानी यानी दयाबेन की अनुपस्थिति अब भी शो में एक बड़ा खालीपन छोड़ रही है। अब देखना ये होगा कि बिंजोला फैमिली दर्शकों का दिल जीत पाती है या फिर फैंस को दयाबेन की वापसी का और इंतजार करना पड़ेगा।





More Stories
दिल्ली में वकील-पुलिस विवाद के बीच दो अधिकारियों का तबादला, ACP मनस्वी वशिष्ठ SPUWAC भेजीं गईं
आदि कैलाश की चुनौतीपूर्ण दौड़ में चमके बीआरजी के धावक, कर्नल कृष्ण बधवार प्रथम और महेश चंद द्वितीय
तीस हजारी कोर्ट के पास 24.90 लाख रुपये की लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मिलाप: 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद लापता 13 वर्षीय बच्ची सकुशल मिली
नॉर्थ जिला पुलिस की तीन कार्रवाइयों में पांच आरोपी गिरफ्तार, आठ मामले सुलझाने का दावा
मुख्यमंत्री धामी ने कीर्तिनगर के मलेथा में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से की मुलाकात