
मानसी शर्मा /- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में राजगढ़ किले की बाहरी दीवार ढह गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक पांच लोग एक ही परिवार के है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके कलेक्टर संदीप मकीन, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा और एसडीईआरएफ की टीम मौजूद है। राहत बचाव कार्य में देरी होने की वजह से स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों को कहना है कि मलबा हटाने में लापरवाही बरती जा रही है। सुबह चार बजे से मलबा हटाया रहा है, लेकिन रेस्क्यू टीम एक भी आदमी को बाहर नहीं निकाल पाई है। रास्ता काफी संकरा है। कोई भी बड़ा वाहन यहां नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।
मौके पर पहुंची दतिया के विधायक
फिलहाल, पुलिस ने सभी को लोगों का समझाकर शांत कर दिया है। दतिया विधायक राजेंद्र भारती भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने कहा ऐसी घटनाएं न घटें, इसकी तैयारी जिला प्रशासन को पहले से करके रखना चाहिए।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन