डेंटिंग ऐप से दोस्त बनी युवती ने युवक को बेहोश कर लगाया लाखों का चूना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डेंटिंग ऐप से दोस्त बनी युवती ने युवक को बेहोश कर लगाया लाखों का चूना

मानसी शर्मा /- एक दिन पहले ही डेटिंग ऐप के जरिए एक लड़की से बात हुई। अगले दिन लड़की ने मिलने का ऑफर दिया। युवक ने घर बुला लिया। आरोप है कि लड़की ने शराब में नशीली चीज मिला दी। शख्स को तीसरे दिन होश आया। फोन गायब था। लैपटॉप पर मेल चेक किए तो होश उड़ गए। बैंक खाते से तीन लाख और क्रेडिट कार्ड से चार लाख लोन लिया जा चुका था। अकाउंट से तीन लाख ट्रांसफर हुए थे और एक लाख कैश निकाला गया था। लक्ष्मी नगर पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है।

डेटिंग ऐप पर मिली थी लड़की

30 साल का युवक लक्ष्मी नगर के गुरु रामदास नगर में किराए पर रहता है। उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक डेटिंग ऐप के जरिए 10 अक्टूबर को एक लड़की से 10 मिनट तक बात हुई। पायल शर्मा नाम बताते हुए उसने गुड़गांव से होने का दावा किया। डेटिंग ऐप पर 11 अक्टूबर की रात 9 बजे लड़की ने मैसेज किया, जिसमें बताया कि वो अपनी मौसी के यहां मंडी हाउस आई हुई है। काफी बोर हो रही है, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पीड़ित का दावा है कि उसने रात होने के चलते बाहर जाने से इनकार कर दिया।

रात में फ्लैट पर पहुंची लड़की

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो लक्ष्मी नगर में फ्लैट किराए पर लेकर अकेले ही रहता है। लड़की ने एड्रेस मांगते हुए वहीं पहुंचने की बात कही और उसने आने तक शराब का इंतजाम करने को कहा। इसलिए वह शराब लेकर आ गया। रात 11 बजे लड़की ने कॉल किया, जिसे वो बाहर जाकर घर ले आया। आरोप है कि दूसरा पैग बनाने से पहले लड़की ने पानी लेने किचन में उसे भेज दिया। लौटकर आया तो उन्हें अपना पैग काफी डार्क लगा।

39 घंटे बाद खुली आंख, लग गया लाखों का चूना

पीड़ित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि लड़की ने दो घूंट पीने के बाद पानी मिलाने की बात कही तो उसने ऐसा ही किया। तुरंत बाद ही वह दीवार से अपना सिर लगा बेहोश हो गया। इसके बाद करीब 39 घंटे बाद 13 अक्टूबर दोपहर 2 बजे आंख खुली। चेक करने पर पर फोन, बैंक का क्रेडिट और डेबिट कार्ड गायब थे। लैपटॉप चेक करने पर 8 लाख रुपये का चूना लगने का पता चला। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी लड़की का पता लगा रही है। आशंका है कि वारदात में गैंग शामिल है, जिसमें लड़की के अलावा और भी आरोपी हो सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox