कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया

-3 लश्कर के, 2 की पहचान नहीं, इससे पहले 22 अक्तुबर को उरी सेक्टर में 2 आतंकियों को मारा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के पास माछिल सेक्टर में भारत की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकियों को गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए। जिसमें 3 आतंकी लश्कर से जुड़े थे, वहीं 2 की पहचान नहीं हो सकी है। एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि आतंकी माछिल सेक्टर में भारत की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया।

बीते पांच दिनों में कश्मीर में घुसपैठ की यह दूसरी घटना है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इससे पहले 22 अक्टूबर को जवानों ने बारामूला के उरी सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया था। दोनों आतंकी एक बड़े ग्रुप का हिस्सा थे, जो लगातार बारिश और खराब विजिबिलिटी का सहारा लेकर स्वब् पार करने की कोशिश कर रहे थे। सेना के प्रवक्ता ने बताया था कि इंटेलिजेंस एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इनपुट दिए थे कि हथियारबंद आतंकियों का एक समूह सीमा के इस पार आने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों को हाई-अलर्ट पर रखा गया और घुसपैठ निरोधी ग्रिड को मजबूत किया गया।
21 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों के ग्रुप को सेना के अलर्ट ट्रूप ने रोका था, जिसके बाद आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी होती रही, जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए। बाकी आतंकी वापस अपनी सीमा में लौट गए। वे मरे हुए आतंकियों के शव भी ले गए।

घटनास्थल से मिले हथियार और गोला-बारूद
दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सेना ने शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च के दौरान घटनास्थल से युद्ध स्तर के हथियार मिले। इनमें दो ।ज्ञ सीरीज की राइफल्स, 6 पिस्तौल, चार चीनी ग्रेनेड, कंबल और खून से सने दो बैग मिले जिनमें पाकिस्तानी और भारतीय करेंसी, पाकिस्तानी दवाएं और खाने का सामान था।

बता दें कि इससे पहले कश्मीर के बारामूला में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास उरी, हथलंगा इलाके में 16 सितंबर को सेना ने एनकाउंटर में तीन आतंकियों को मार गिराया। पीर पंजाल ब्रिगेड के कमांडर पीएमएस ढिल्लन ने बताया- सुबह 6 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन 8 घंटे बाद दोपहर 2 बजे खत्म हुआ, लेकिन सर्चिंग जारी रही। जम्मू-कश्मीर में सितंबर में आतंकियों के साथ दो मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों के 3 अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक जवान लापता हैं। शहीद अफसरों में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और पुलिस के एक क्ैच् शामिल हैं। अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox