डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी डाइट है सबसे लाभकारी? जानें एक्सपर्ट्स के सुझाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डायबिटीज के मरीजों के लिए कौन सी डाइट है सबसे लाभकारी? जानें एक्सपर्ट्स के सुझाव

मानसी शर्मा /-  भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल जर्नल लांसेट में प्रकाशित भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिसर्च के मुताबिक, देश की लगभग 13.6करोड़ आबादी प्री-डायबिटीक है। 2023में, शुगर के मरीजों की संख्या 10करोड़ से भी अधिक हो गई। डायबिटीज के मुख्य कारणों में खराब जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर खानपान प्रमुख रूप से शामिल हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने ब्लड शुगर को नियंत्रित करना है। उन्होंने सलाह दी है कि डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन 30मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके साथ ही, कई शोधों से पता चला है कि वीगन डाइट डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष लाभकारी हो सकती है।

वीगन डाइट की विशेषताएँ

वीगन डाइट, जिसे शुद्ध शाकाहारी आहार भी कहा जाता है, इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स और जानवरों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं किया जाता। इस डाइट में मांस, मछली, दूध, दही, घी, पनीर, डेयरी प्रोडक्ट्स और शहद जैसी चीजें शामिल नहीं होतीं। इसके बजाय, वीगन डाइट में केवल पेड़-पौधों से प्राप्त फल, सब्जियाँ, अनाज, और मेवे शामिल होते हैं।

वीगन डाइट के फायदे

वीगन डाइट में सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के इंसुलिन लेवल को मैनेज करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस डाइट से शरीर में ग्लूकोज का स्तर भी नियंत्रित रहता है, जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए आहार

नमामी अग्रवाल के अनुसार, जिन लोगों का ब्लड शुगर अक्सर बढ़ा रहता है, उन्हें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियाँ, जैसे करेला, लौकी, और भिंडी, डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं और इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

नियमित एक्सरसाइज

खाने के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज भी आवश्यक है। एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। यदि आप भारी व्यायाम नहीं कर सकते, तो रोजाना आधे घंटे पैदल चलने की आदत डालें। यह सरल लेकिन प्रभावी तरीका है जो आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox