डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

डाबड़ी में महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने भी की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

-हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों से कर रही पूछताछ,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के डाबड़ी थाना इलाके में बृहस्पतिवार रात एक महिला की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। लेकिन महिला की हत्या के बाद आरोपी ने भी अपने घर की छत पर जाकर उसी रिवाल्वर से खुदकुशी कर ली। हत्या के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसके घर पहुंची तब उसकी आत्महत्या का पता चला।  

 पुलिस उसे पास के अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृत महिला और आरोपी एक दूसरे को जानते थे और कुछ साल पहले एक जिम में जाते थे। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला की दोनो के मकान एक-दूसरे 200 मीटर की दूरी पर थे। मृतका की शिनाख्त 42 साल की रेणू गोयल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान 23 साल के आशीष के रूप में हुई है। जिसकी पुलिस ने सीसीटीवी की जांच के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पहचान की।


 इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि रेणू अपने पति डीपी गोयल और दो बच्चों के साथ वैशाली इलाके में रहती थी। उसके पति का प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं, रेणू गृहणी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 8.45 बजे पुलिस को डाबड़ी इलाके में महिला को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि महिला को मृत घोषित कर दिया गया है।
                  इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान आशीष के रूप में की। आशीष अपने परिवार के साथ रेणू के घर से कुछ दूरी पर अपने माता-पिता के साथ रहता था।

                 पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके घर पहुंची। वहां पता चला कि आरोपी ने घर की छत पर खुद को गोली मार ली है। पुलिस उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि रेणू और आशीष एक दूसरे को जानते थे। दोनों की एक जिम में मुलाकात हुई थी। कुछ साल पहले तक दोनों एक ही जिम में जाते थे। आशीष ने किस वजह से रेणू की हत्या करने के बाद खुदकुशी की है, इसकी तह तक जाने के लिए पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों के फोन को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा कर पायेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox