
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- माता चिंतपूर्णी जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल यहां के रास्ते से गुजर रहे लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी है, जो बेकाबू हो रही।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर जिला ऊना में धमाणा और सिद्ध चलेहड़ के जग पहाड़ी जंगलों में भीषण आग लगी थी, साथ ही डंगोह की शामलात भूमि में भी आग ने भयंकर रूप धारण कर रखा था। पता चला है कि अब चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग बेकाबू होती जा रही है। मौके पर दमकल विभाग पहुंच चुका है, लेकिन अगर एक स्थान पर यदि आग पर काबू पाया जाता है तो फिर किसी दूसरे जंगल में भीषण आग भड़कने की सूचना आ जाती है।
उधर, आस-पास से गुजर रहे लोग खौफ के साए में है क्योंकि आग इतनी भयंकर है कि दूर तक इसकी लपटें नजर आ रही है। और तो और आग का धुआं इतना फैल गया कि सामने कुछ दिख ही नहीं रहा।





More Stories
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
दिल्ली में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई: 5 हजार क्वार्टर अवैध शराब बरामद, आरोपी हिरासत में
दिल्ली-NCR में अक्टूबर महीने में गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रशांत विहार थाने के SI को CBI ने रिश्वत लेते पकड़ा, 80 हजार रुपये की और मांग का आरोप
दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत बने ADCP, जंतर-मंतर पर छेड़खानी के आरोपों के बीच मिला प्रमोशन