ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी उठाई? यहां जानें गाड़ी छुड़ाने का आसान तरीका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी उठाई? यहां जानें गाड़ी छुड़ाने का आसान तरीका

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- क्या आपने कभी अपनी कार या बाइक पार्किंग में छोड़ी और वापस लौटने पर वह गायब मिली? दिल धक-धक करने लगता है ना? ज्यादातर मामलों में ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी को नो-पार्किंग जोन या नियम तोड़ने की वजह से टो कर लेती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपकी गाड़ी को ढूंढना और आसानी से छुड़ाना बेहद आसान है। ट्रैफिक पुलिस गाड़ी को कई कारणों से उठा सकती है। जिसमें ज्यादा तर आम कारण है जैसे नो-पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करना। इसके अलावा, फुटपाथ या जेब्रा क्रॉसिंग पर पार्किंग, ट्रैफिक में बाधा, बिना नंबर प्लेट, गलत नंबर प्लेट, या बिना वैध इंश्योरेंस और दस्तावेजों वाली गाड़ियां भी टो की जा सकती हैं। नियम तोड़ने वाली गाड़ियों को पुलिस तुरंत अपने कब्जे में ले लेती है।

कहां से मिल सकती है टो की गई गाड़ी?
जब ट्रैफिक पुलिस आपकी कार या बाइक को टो करती है, तो उसे सबसे पहले सरकारी टो यार्ड या नजदीकी पुलिस स्टेशन में ले जाया जाता है। बता दें, महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे जैसे शहरों में अलग-अलग जोनों के लिए खास टो यार्ड बनाए गए हैं। उदाहरण के लिए, दिल्ली में हर जोन का अलग यार्ड है, जबकि मुंबई में ट्रैफिक डिवीजन के तहत यार्ड संचालित होते हैं।

गाड़ी का पता कैसे लगाएं?
चिंता ना करें आपकी गाड़ी का पता लगाना अब बेहद आसान है। आप अपने शहर की ट्रैफिक पुलिस वेबसाइट, जैसे https://echallan.parivahan.gov.in, पर जाकर वाहन नंबर डालकर चालान या टो की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली में ट्रैफिक हेल्पलाइन 011-25844444 और मुंबई में 8454999999 पर कॉल करके भी जानकारी मिल सकती है। कुछ शहरों में SMS के जरिए भी सूचना दी जाती है।

गाड़ी छुड़वाने का तरीका
गाड़ी छुड़वाने के लिए अपने साथ रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ले जाएं। टो यार्ड में चालान की राशि ऑनलाइन या नकद जमा करनी पड़ सकती है। भुगतान के बाद रसीद लेकर गाड़ी छुड़वाएं। फर्जी पुलिस या प्राइवेट टो ट्रक वालों को पैसे देने से बचें। हमेशा रसीद लें और बिना दस्तावेजों के गाड़ी छुड़वाने की कोशिश न करें। अगर चालान गलत लगता है, तो आप इसकी अपील भी कर सकते हैं। इन आसान स्टेप्स से आप अपनी गाड़ी जल्दी और सुरक्षित वापस पा सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox