ट्रंप के ‘Dead Economy’ बयान पर मोदी का करारा जवाब

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रंप के ‘Dead Economy’ बयान पर मोदी का करारा जवाब

-भारत की इकोनॉमी उड़ान पर-ये संकल्प भी देश की सच्ची सेवा होगी- PM Modi

वाराणसी/सिमरन मोरया/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (02 अगस्त, 2025) को वाराणसी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी जवाब दे दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान करते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकोनॉमी’ बताया था।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज दुनिया की अर्थव्यवस्था कई आशंकाओं से गुजर रही है, अस्थिरता का माहौल है। ऐसे में दुनिया के देश अपने-अपने हितों पर फोकस कर रहे हैं। भारत को भी अपने आर्थिक हितों को लेकर सजग रहना ही है। हमारे किसान, हमारे लघु उद्योग, हमारे नौजवानों को रोजगार, इनका हित हमारे लिए सर्वोपरि है. सरकार इस दिशा में हर प्रयास कर रही है।’

स्वदेशी के लिए संकल्प लें लोग: PM मोदी
उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार देश के सर्वोत्तम हित में हर संभव प्रयास कर रही है। जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेदों को भुलाकर ‘स्वदेशी’ उत्पादों के लिए संकल्प लेना चाहिए।’

प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से अपील करते हुए कहा कि जब दुनिया इस प्रकार की अस्थिरता के माहौल से गुजर रही है तो हम भी सिर्फ और सिर्फ स्वदेशी माल ही बेचेंगे। ये संकल्प भी देश की सच्ची सेवा होगी। अब हर पल स्वदेशी ही खरीदेंगे. ये महात्मा गांधी को बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

ट्रंप ने किया 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान
बीती 31 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से सभी आयातों पर 25 फीसदी टैरिफ और एक्स्ट्रा जुर्माना लगाने का ऐलान किया था। उसके एक दिन बाद उन्होंने भारत-रूस के संबंधों को लेकर हमला बोला था। ट्रंप ने दोनों देशों को ‘डेड इकोनॉमी बताते हुए कहा था कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं कि भारत, रूस के साथ क्या करता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ‘मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को मिलकर गिरा सकते हैं, मुझे इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox