’ट्रंप की वजह से भारत-अमेरिका संबंधों पर मंडरा रहा खतरा’!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’ट्रंप की वजह से भारत-अमेरिका संबंधों पर मंडरा रहा खतरा’!

-पूर्व उप-विदेश मंत्री बोले- पीएम मोदी को झुकने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले का अब अमेरिका में ही विरोध शुरू हो गया है। पूर्व अमेरिकी उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने सीएनबीसी इंटरनेशनल को दिए एक साक्षात्कार में भारत पर ट्रंप के टैरिफ की निंदा की। उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण अब अमेरिका-भारत के संबंधों पर खतरा मंडरा रहा है।

अमेरिका के साथ भारत का महत्वपूर्ण रिश्ता
कैंपबेल ने कहा, “21वीं सदी में अमेरिका का भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रिश्ता है। अब इसमें से बहुत कुछ खतरे में है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जिस तरह की बातें की हैं, उसने भारत सरकार को मुश्किल में डाल दिया है।“ उन्होंने भारत को सलाह देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रम्प की शर्तों को नहीं मानना चाहिए।“

उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव डालना उल्टा साबित हो सकता है। कैंपबेल ने कहा, “अगर आप भारत से कहेंगे कि उसे रूस के साथ अपने संबंधों का त्याग करना होगा, तो भारतीय रणनीतिकार ठीक इसका उल्टा करेंगे।“

प्रोद्योगिकी, शिक्षा व सैन्य सहयोग के मामले में भारत से संबंध बहुत महत्वपूर्ण
कैंपबेल ने कहा कि 21वीं सदी में अमेरिका के लिए प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सैन्य सहयोग के मामले में अमेरिका और भारत के बीच का संबंध बहुत महत्वपूर्ण है, और इसमें से अधिकांश ट्रंप की हरकतों के कारण अब खतरे में है। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि “भारत एक रणनीतिक साझेदार है“ और उसके साथ “पूर्ण और स्पष्ट बातचीत“ चल रही  है।इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ पर विवाद सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। उन्होंने यह बात भारतीय आयात पर टैरिफ दोगुना करने के अपने प्रशासन के फैसले के बाद कही।

दूसरी ओर, ट्रंप के समर्थक टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ रहे
भारत-अमेरिका के तनावपूर्ण माहौल के बीच, व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत को “शुल्कों का महाराजा“ करार दिया। उन्होंने रूस के कच्चे तेल की खरीद के बदले भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिकी सरकार के फैसले को “राष्ट्रीय सुरक्षा“ का मामला बताया। नवारो ने नई दिल्ली पर रूस से तेल खरीद जारी रखकर यूक्रेन में मास्को के सैन्य आक्रमण को अप्रत्यक्ष रूप से वित्तपोषित करने का भी आरोप लगाया।

बीते हफ्ते ट्रंप सरकार ने भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत टैरिफ के साथ-साथ अतिरिक्त जुर्माना लगाने का एलान किया। इसमें 25 प्रतिशत टैरिफ 7 अगस्त से प्रभावी हो गया। जबकि बाकी 25 प्रतिशत टैरिफ 27 अगस्त से लागू करने की बात कही गई है। इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश भी जारी कर दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox