
द्वारका/नई दिल्ली/- बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात खेत में शराब पीने से मना करने पर गुस्साए दो युवकों ने आजाद सिंह नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए सोमवार शाम को दोनों आरोपियों को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान झाड़ौदा निवासी प्रवीण व नवीन के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से हत्या में उपयोग पिस्टल व एक बाइक बरामद की है। जांच में सामने आया है कि पिस्टल नवीन की है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि आजाद सिंह परिवार के साथ झाड़ौदा गांव में रहता था। रविवार रात वह अपने खेत के रास्ते घर लौट रहे था तो इसी दौरान उसने देखा कि दो युवक उसके खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। आजाद ने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर युवक भड़क गये और आजाद से झगड़ा करना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। झगड़े के दौरान आरोपियों ने पिस्टल निकाली और आजाद सिंह पर गोली चला दी। आजाद बेसुध होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े तो आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल तुरंत राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज का मामले पर कार्यवाही शुरू की। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पहले आरोपियों की पहचान की और फिर कार्यवाही करते हुए मांत्र 24 घंटे में दोनो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान प्रवीण व नवीन के रूप में की है। दोनो झाड़ौदा गांव के रहने वाले है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन दोनो आरोपियों के तार किसी गिरोह से तो नही जुड़े हैं।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार
मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत