झाड़ौदा में रामनाम की धुन पर जमकर नाचे श्रद्धालु

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झाड़ौदा में रामनाम की धुन पर जमकर नाचे श्रद्धालु

-झाड़ौदा में बाबा हरिदास लोक हित मंडल ने निकाली भगवान राम की शोभा यात्रा

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नजफगढ़ क्षेत्र के झाड़ौदा गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। झाड़ौदा गांव ने संत सिरोमणी बाबा हरिदास लोक मंडल समिति की तहत इस शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा में श्रद्धालु रामनाम की धुन के साथ डीजे पर जमकर थिरके। शोभा यात्रा पर घरों से महिलाओं व पुरूषों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा की भव्यता को और भी भव्य बना दिया। शोभा यात्रा ने सैंकड़ों ट्रैक्टरों, कारों व बाईकों पर लोगों ने भगवा झंडे, तिरंगे व झांकियों के साथ प्रदर्शन किया। अनेकों प्रकार के बाजों व राम धुनों से पूरा गांव भगवान राममय हो गया।  
            बता दें कि झाड़ौदा गांव संत सिरोमणी बाबा हरिदास महाराज की जन्मस्थली है और यहां उनका भव्य व विशाल मंदिर भी है। झाड़ौदा में सोमवार को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर एक अलग ही नजारा नजर आया। इस शोभा यात्रा में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था। लोग भगवा रंग की पगड़ी पहने हुए थे और सभी एक-दूसरे को जय श्रीराम व राम-राम बोलकर भगवान राम के आगमन पर अपनी खुशी जता रहे थे। महिलाऐं सिर पर कलश रखकर भगवान राम के गीत गा रही थी तो बच्चे हाथों में भगवान राम के झंडे लेकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही सभी छोटे-छोटे समूहों में डीजे पर बज रही भगवान राम की धुनों पर थिरक रहे थे। इस अवसर पर लोगों ने बताया कि भगवान राम को तो सिर्फ 14 साल का बनवास मिला था लेकिन उनके अपने देश ने उन्हे पूरे 500 साल का बनवास दे दिया। आज सबसे बड़ा खुशी का दिन क्योंकि पूरे 500 साल बाद उनके आदर्श फिर से अपने महल में पधार रहे है। उन्होने कहा कि भगवान राम किसी एक धर्म व समाज के भगवान नही है वह सभी के है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox