अनीशा चौहान/- हल्द्वानी-रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों ने हाईवे किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। यह घटना एस-बैंड के आगे की बताई जा रही है, जहाँ जंगल के पास शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। राहगीरों ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान कौशल कुमार सती के रूप में हुई है, जो जज फार्म, हल्द्वानी के निवासी थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे। घटनास्थल के पास ही उनकी स्कूटी भी खड़ी मिली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे स्वयं स्कूटी से वहाँ पहुंचे थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या या किसी आपराधिक साजिश जैसे सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी ठोस कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार