झज्जर एसपी ने किया थाना बेरी का औचक निरीक्षण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर एसपी ने किया थाना बेरी का औचक निरीक्षण

-बुधवार को एसपी वसीम अकरम ने निरिक्षण के दौरान अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/बेरी/भावना शर्मा/- बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम अचानक थाना बेरी पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी श्री वसीम अकरम के साथ थाना प्रबंधक बेरी उपनिरीक्षक सुन्दरपाल तथा प्रवाचक उप निरीक्षक सुरजभान व अन्य जवान मौजूद रहे।
               इस मौके पर श्री अकरम ने थाना के एमएचसी कक्ष, रिकॉर्ड रूम तथा शस्त्रागार में रखें असलाह इत्यादि की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में एसएचओ कार्यालय सहित थाना के मालखाना, कंप्यूटर कक्ष तथा वायरलैस कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाना प्रबंधक को थाना में साफ सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मालखाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने माल मुकदमा तथा थाना में खड़े पुराने तथा पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के दिशा निर्देश दिए। थाना में स्थित रिहायशी क्वार्टरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बिजली, पानी, सीवर लाइन व अन्य व्यवस्थाओ को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी कार्य समय अनुसार पूर्ण किए जाएं। थाना में स्थित अनुसंधानकर्ताओं के कक्ष व पुलिस जवानों के रहन सहन इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना परिसर में विशेष रूप से साफ सफाई व स्वच्छता के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करें। जनहित के किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब ना किया जाए। आम जन की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहने के संबंध में निर्देश दिए। अचानक थाना बेरी में पहुंचे पुलिस अधीक्षक श्री वसीम अकरम ने थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन, फर्नीचर व अन्य आवश्यक साजो सामान के रखरखाव, साफ सफाई तथा व्यवस्थाओं के दुरुस्त संचालन के संबंध में थाना प्रबंधक को कड़े दिशा-निर्देश दिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox