जेडीयू में सब नॉर्मल है!, नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेडीयू में सब नॉर्मल है!, नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह

-बैठक के लिए दोनों एकसाथ गाड़ी में हुए रवाना,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच ललन सिंह ने नीतीश कुमार से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कुछ देर बाद जेडीयू में सब ठीक है कहकर दोनो एक साथ एक ही गाड़ी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग के लिए रवाना हो गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल य़ूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग दिल्ली में गुरुवार (28 दिसंबर) को होनी है। ये बैठक ऐसे समय हो रही है जब राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने के कारण वो इस्तीफा दे सकते हैं। इस बीच सूत्रों ने बताया कि ललन सिंह अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ते हैं तो नीतीश कुमार ही पार्ठी प्रमुख की जिम्मेदारी लेंगे। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं हालांकि इन तमाम अटकलों को दोनों नेताओं ने खारिज करते हुए कहा कि सब नॉर्मल है।

नीतीश कुमार ने क्या कहा?
नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, सब नॉर्मल है। हर साल हमारी पार्टी में मीटिंग की परंपरा रही है। इस कारण हमारी बैठक हो रही है. ऐसा कुछ खास नहीं है।

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने क्या कहा?
ललन सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इस्तफी देना होगा तो आप सबको बुला लेंगे। उन्होंने कहा, ’’आप लोगों से परामर्श कर लेंगे। इसके बाद इस्तीफा में क्या-क्या लिखना ये बता देना। पार्टी की नियमित बैठक है. नैरेटिव तय मत करो. जेडीयू एक है। बीजेपी जितनी भी ताकत लगा लेगी, लेकिन कुछ नहीं होने वाला।’’ उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं। आप जितना भी कुछ कर लीजिए कुछ नहीं होने वाला। कुछ नहीं मिलेगा।

केसी त्यागी ने भी किया खारिज
जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अकेले जब इंदिरा गांधी की तस्वीर लगती है या फिर बीजेपी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की फोटो लगती है तो कोई चर्चा नहीं होती। नीतीश कुमार हमारे सर्वमान्य नेता हैं। उनकी (नीतीश कुमार) अकेले की फोटो से भी हमारा कार्यक्रम संचालित हो जाता है।

जेडीयू ने क्या कहा?
जेडीयू दिल्ली के चीफ शैलेश कुमार ने कहा कि कोई इस्तीफा नहीं देने वाला, कोई जाने वाला नहीं है। ललन सिंह 35 सालों से हमारे नेता हैं। पोस्टर में उनकी ( ललन सिंह) फोटो नहीं ऐसा नहीं है। चलो ऑफिस में दिखाता हूं। अभी काफी पोस्टर आ रहे हैं। इसमें ललन सिंह की तस्वीर होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox