जेजेपी का जिला स्तरीय शक्ति प्रदर्शन: सदस्यता अभियान की शुरुआत, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेजेपी का जिला स्तरीय शक्ति प्रदर्शन: सदस्यता अभियान की शुरुआत, 

-युवाओं व जन मुद्दों पर फोकस

जींद/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के जींद जिले में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने आज अपनी पहली जिला स्तरीय बैठक का आयोजन एक निजी होटल में किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार की गई। इस दौरान हरियाणा के सभी 22 जिलों में सदस्यता अभियान शुरू करने की औपचारिक घोषणा की गई।

पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि आज की बैठक में पार्टी के विभिन्न नेताओं को अलग-अलग जिलों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. अजय चौटाला भिवानी-दादरी, नैना चौटाला हिसार, और खुद दुष्यंत जींद और सोनीपत की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

बूथ स्तर तक पहुंचेगा सदस्यता अभियान
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “डॉ. अजय चौटाला द्वारा दिए गए लक्ष्य को कार्यकर्ता मिलकर ज़रूर पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि “जो लोग पार्टी से दूर हो गए थे, अब उनमें से कई घर वापसी कर रहे हैं। 1980 और 1990 के दशक में जो साथी अलग हो गए थे, उन्हें भी जोड़कर पार्टी को और मज़बूत करेंगे।”

युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प
युवाओं की भूमिका पर बोलते हुए दुष्यंत ने कहा, “एक और एक मिलकर ग्यारह बनते हैं। सत्ता परिवर्तन में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। किसान आंदोलन के बाद कुछ युवा भले हमसे दूर हो गए, लेकिन हमें विश्वास है कि वही युवा आने वाले समय में हमारी सबसे बड़ी ताक़त बनेंगे।”

हिसार यूनिवर्सिटी में छात्रों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया
हिसार यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए अत्याचार को लेकर दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी ने सबसे पहले यह मुद्दा उठाया था। “हमने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और दिग्विजय चौटाला धरना स्थल पर जाकर छात्रों के साथ खड़े हुए। सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी और पाँच-छह लोगों को निलंबित किया गया। उन्होंने माँग की कि मामले की गहराई से जांच की जाए और यदि उप-कुलपति दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें पद से हटाया जाए।

जींद मेडिकल कॉलेज की देरी पर जताई नाराज़गी
दुष्यंत चौटाला ने जींद मेडिकल कॉलेज की देरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “कोविड के बाद हमने इसके लिए पूरा ढांचा तैयार किया। अब ओपीडी शुरू करने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। सरकार जानबूझकर देरी कर रही है ताकि कोरियावास मेडिकल कॉलेज पहले शुरू हो जाए।”

उन्होंने माँग की कि कॉलेज में स्थायी डायरेक्टर की नियुक्ति जल्द की जाए और अस्थायी रूप से डॉक्टरों को डेप्युटेशन पर भेजा जाए ताकि कॉलेज का संचालन शुरू हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox