
बिहार/उमा सक्सेना/- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर कठघरे में है। गुरुवार को सामने आए एक वीडियो ने पूरे प्रशासन को हिला दिया। वायरल वीडियो में एक महिला नवजात शिशु को गोद में उठाए वार्ड के भीतर जाते दिखाई दे रही है, जबकि उसके साथ चल रहा एक युवक हाथ में ऑक्सीजन सिलेंडर पकड़े बच्चे को उसी तरह ऑक्सीजन दे रहा है।
अस्पताल में स्ट्रेचर, वार्मर और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का यह दृश्य न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि मरीजों को किस मजबूरी में बिना किसी सुरक्षित व्यवस्था के बच्चे को गोद में उठाकर वार्ड से बाहर-अंदर जाना पड़ रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लग रहा है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मूलभूत सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे नवजात जैसे संवेदनशील मरीजों की जान सीधे जोखिम में पड़ रही है।
घटना के बाद स्थानीय लोग और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।





More Stories
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी
द्वारका में वाहन चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का टाटा ऐस बरामद
11 घंटे तक चला हाई-प्रोफाइल ड्रामा
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
छह घंटे में सुलझी 30 लाख की ज्वेलरी चोरी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
द्वारका में प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री का भंडाफोड़, 106 ई-सिगरेट बरामद