“जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उनका फायदा होगा”, PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उनका फायदा होगा”, PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

मानसी शर्मा/- हरियाणा में फिर से सरकार सत्ता पाने के बाद अब बीजेपी की नजर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की डिजिटल माध्यम से आधारशिला रखी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरीए 10 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनका फॉर्मूला बांटो और राज करो का है। कांग्रेस की साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया।”

कांग्रेस पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

पीएम मोदी बोले, “कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है। कांग्रेस भारत के सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की परंपरा का दमन कर रही है, सस्नातन परंपरा का दमन कर रही है।”

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है।”

महाराष्ट्र के लोगो बीजेपी को करें वोट

पीएम मोदी ने कहा, “मेरा पक्का विश्वास है समाज को तोड़ने की आज जो कोशिश हो रही है, ऐसी हर साजिश को महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे। महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए, एकजुट होकर बीजेपी, महायुति के लिए मतदान करना है।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में हरियाणा विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया और अलग अलग तरीके से उन्हें भड़काने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा के नौजवान, हमारी बहनें-बेटियां अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए बीजेपी पर ही भरोसा कर रहे हैं।”

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox