जाफरपुर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स को गोली मारकर किया छलनी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाफरपुर क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक शख्स को गोली मारकर किया छलनी

-मृतक की पहचान ढांसा गांव के सुनील के रूप में हुई, राव तुलाराम अस्पताल में कैट्स एंबुलेंस का था चालक -पुलिस जांच में जुटी, जताईै आपसी रंजिश की संभावना

द्वारका/नई दिल्ली/- द्वारका जिला में बदमाशों के हौंसले काफी बुलंद बने हुए है। नजफगढ़ देहात एक बार फिर बदमाशों की गोलियों की दनदनाहट से गूंज उठा। वीरवार को जाफरपुर थाना क्षेत्र के समसपुर-काजीपुर मार्ग पर कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियों से छलनी कर दिया। उसे कुल 10 गोलियां मारी गई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान ढांसा गांव के सुनील पुत्र हरिराम के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या को लेकर आपसी रंजिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं डीसीपी द्वारका आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई है।
                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुनील राव तुलाराम अस्पताल में कैट्स की एंबुलेंस चलाता था। वह सुबह 9.30 बजे के करीब ड्यूटी पूरी कर समसपुर-काजीपुर मार्ग से मोटरसाइकिल पर अपने घर ढांसा जा रहा था। बीच रास्ते में हमलावरों ने सुनील को गोलियां मारी और फरार हो गये। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर सुनील को राव तुलाराम अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश की संभावना जता रही है। लेकिन ग्रामीणों की माने तो सुनील व उसके परिवार की गांव में किसी से कोई रंजिश नही थी। परिवार में सुनील व उसके तीन भाई और है। पुलिस का कहना है कि मृतक सुनील तीन साल पहले अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल भी गया था। अब दूसरी शादी से सुनील को एक लड़की है।
              द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि इस मामले में पुलिस तेजी से काम कर रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ लिये जायेंगे। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नही कर पाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox