नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को जापान के समुद्र में हचिनोहे बंदरगाह के पास एक जहाज अचानक दो हिस्सों में टूट गया। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने जहाज में सवार सभी क्रू मेंबर्स.को सुरक्षित बचा लिया। क्रिमसन पोलारिस नाम का ये जहाज समुद्र तट से टकराने के बाद दो हिस्सों में टूट गया।
उत्तरी जापान के बंदरगाह पर मालवाहक जहाज समुद्र तट से टकराकर दो हिस्सों में टूट गया. यह जानकारी जापान के कोस्ट गार्ड ने गुरुवार को दी। कोस्टगार्ड के मुताबिक, जहाज के टूटने के चलते इसका तेल 24 किमी तक समुद्र में फैल गया।
39 हजार टन वजनी ये जहाज लकड़ी के चिप्स लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जहाज तट के पास समुद्र के पानी की गहराई कम होने के चलते इसमें फंस गया, हालांकि, यह थोड़ी देर में निकल तो गया, लेकिन इसमें एक क्रैक आ गया। बाद में इसी क्रैक की वजह से जहाज यहीं से दो टुकड़ों में टूट गया।
अब अधिकारी तेल रिसाव को रोकने की कोशिश में जुटे हैं। साथ ही लीक हुए तेल की मात्रा की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेल के बहने से पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जहाज में सवार सभी क्रू मेंबर्स चीन और फिलीपींस के थे। जहाज का टूटा हुआ टुकड़ा तट से करीब 4 किमी दूर है। जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है।


More Stories
वृद्धावस्था की गति को धीमा करने में नाड़ीशोधन प्राणायाम प्रभावी- डॉ. रमेश कुमार
“International Yoga Day” पर डॉ. किरण छिल्लर ने बढ़ाया बहादुरगढ़ का मान!
मोहन गार्डन पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, किया कई मामलों का खुलासा
द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने हथियार मामले का घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय बदमाश को धर दबोचा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का हुआ निधन