
मानसी शर्मा /- जम्मू-कश्मीर में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण में उमर अब्दुल्ला, भाजपा के रविंद्र रैना सहित 239उम्मीदवार मैदान में है। वहीं, चुनाव में वोटिंग भी जमकर देखी जा रही है। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान में महत्वपूर्ण भागीदारी पर आभार व्यक्त किया और कहा कि यह इतिहास बनने जा रहा है। चुनाव आयुक्त ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में अत्यधिक जोश और उत्साह के साथ मतदान हो रहा है।
लंबी कतारों में नजर आए मतदाता
कुमार ने कहा कि हमें बहुत-बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में अत्यधिक जोश और उत्साह के साथ मतदान हो रहा है। लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं, चाहे वह श्रीनगर हो या चिनार बाग, हर जगह लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े हैं। यह इतिहास बनने जा रहा है। हर जगह लोग मतदान करने के लिए निकल रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर में जारी है शांतिपूर्ण मतदान
उन्होंने कहा कि यहां तक कि उन क्षेत्रों में भी उत्साह देखा जा रहा है जहां पहले चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया जाता था। यह दुनिया को देखना है कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कैसे हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव देखने के लिए बड़ी संख्या में राजनयिक भी इलाके में हैं।
छह जिलों में सबसे अधिक वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, बुधवार को दोपहर 1 बजे तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 36.93 प्रतिशत मतदान हुआ। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, रियासी में सभी छह जिलों में सबसे अधिक 51.55 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि श्रीनगर में दोपहर 1 बजे तक सबसे कम 17.95 प्रतिशत मतदान हुआ।





More Stories
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
ऑपरेशन चक्र के तहत वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
द्वारका में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर