हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, अवैध घर-मकान किए गए जमींदोज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, अवैध घर-मकान किए गए जमींदोज

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश के बहराइच में बुलडोजर एक्शन हुआ है। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अबैध ढ़ांचों को ध्वस्त कर दिया है। मामले पर एसडीएम आलोक प्रसाद ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश था कि जगह को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। उसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। नोटिस भी दिया गया था, लोगों ने अपने मकान खाली कर लिए हैं।

लखीमुपर में भी गरजेगा बुलडोजर          

वहीं, लखीमपुर के निघासन रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की तैयारी कर ली है। पीडब्ल्यूडी ने 100से अधिक कब्जेदारों को तीन महीने पहले ही नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि किसी ने स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाया है। अब 26सितंबर यानी गुरुवार के दिन शहर के मेला मैदान चौराहे से बुलडोजर चलेगा और अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने एसपी और सीओ सिटी से मांग की है। उन्होंने पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की भी मांग की है। एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए नायब तहसीलदार दिनेश कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है।  

सड़क चौड़ीकरण की तैयारी पूरी          

बता दें कि निघासन रोड रोड पर सात मीटर से 10मीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए 38करोड़ रुपए आवंटित हुए है। वहीं, सड़क चौड़ीकरण का काम मनोरंजन पार्क से निघासन ढाल तक कराया जा चुका है। अब सड़क चौड़ीकरण में अतिक्रमण बाधा उतपन्न कर रही है। जिसके चलते मेला मैदान चौराहा से लेकर संकटा देवी पुलिस चौकी तक चौड़ीकरण नहीं हो पा रही है। साथ ही वाईडी कालेज गेट से लेकर एलआरपी चौराहे तक भीअतिक्रमण है।

बता दें कि अतिक्रमण हटान के बाद ही सड़क के दोनों तरफ पाइपलाइन और बिजली लाइन शिफ्च की जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने 100 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox