जम्मू-कश्मीर/अनीशा चौहान/- जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना के अनुसार, इस क्षेत्र में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाई और दोनों आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। सूचना अनुसार मारे गए आतंकवादी पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे।
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षाबलों द्वारा ढेर किए गए तीन आतंकियों के टीआरएफ (द रेसिस्टेंस फ्रंट) से जुड़े होने की पुष्टि सेना ने की है। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी मूसा भी शामिल बताया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद ड्रोन के जरिए आतंकियों के शवों का पता लगाया गया, और ड्रोन फोटोग्राफी से उनकी पहचान की पुष्टि की गई। यह कार्रवाई सुरक्षाबलों की सतर्कता और आतंकवाद के खिलाफ उनकी प्रभावी रणनीति को दर्शाती है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार