छावला थाने के हेड कांस्टेबल को बदमाश ने मारा चाकू, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला थाने के हेड कांस्टेबल को बदमाश ने मारा चाकू, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

-कुतुब विहार में झगड़ा सुलझाने के दौरान कुख्यात बदमाश सन्नी ने किया पुलिस पर हमला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला के छावला थाने की गश्ती टीम पर कुछ बदमाशों ने हमला कर एक हवलदार को चाकू मार दिया। गश्ती टीम के एएसआई सुनील कुमार व हवलदार रिंकू पर यह हमला उस समय हुआ जब वो कुछ लोगों में हो रहे झगड़े को सुलझाने में लगे थे। रिंकू को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि वारदात के बाद फरार हुए आरोपी सन्नी को पुलिस टीम ने दो घंटे बाद ही एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में दो गोलियां लगी है। पुलिस उसके दूसरे साथियों की तलाश कर रही है।

                   द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि कुतुब विहार में गश्त कर बाईक टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग झगड़ा कर रहे है और उनके पास चाकू भी है। सूचना मिलते ही एएसआई सुनील कुमार व हेड कांस्टेबल रिंकू मौके पर पंहुचे पता चला कि कुछ लड़के एक ऑटो चालक से झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मारपीट कर रहे लड़कों को दूर हटने के लिए कहा लेकिन पुलिस देखते हुए वो भागने लगे तो उनमें से एक कुख्यात बदमाश सन्नी को हेड कांस्टेबल सन्नी ने पकड़ लिया। लेकिन सन्नी ने अपने आप को छुड़ाने के लिए हवलदार रिंकू पर चाकू से दो वार कर उसे घायल कर दिया और वहां से फरार हो गया। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई और पुलिस टीम ने तुरंत रिंकू को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। छावला थाना पुलिस थाने ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 186/353/307/34 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी।
             सन्नी के फरार होने के बाद उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए एसीपी राजबीर लाम्बा व एसएचओं ने जिला आपॅरेशन टीम के साथ मिलकर कार्यवाही शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात करीब 2.30 बजे कुतुब विहार के भाई-भाई रोड पर स्थित एक घर पर छापा मारा। लेकिन जैसे ही टीम घर के अंदर घुसने लगी तो आरोपियों ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इनमें से दो गोलियां आरोपी सन्नी के पैर में जाकर लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्कार पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया।
              उक्त कार्यवाही में पुलिस ने वहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी सन्नी के कुछ साथी फरार बताये जा रहे है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस व एक बटनदार चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि यह वही चाकू है जिससे सन्नी ने हवलदार पर हमला किया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox