कृषि विज्ञान केंद्र उजवा के सोलर फार्म की प्रदर्शन इकाई का राष्ट्रीय टीम ने किया अवलोकन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कृषि विज्ञान केंद्र उजवा के सोलर फार्म की प्रदर्शन इकाई का राष्ट्रीय टीम ने किया अवलोकन

-राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की आमदानी बढ़ाने के लिए सोलर इकाई का अवलोकन कर बिजली उत्पादन की क्षमता को जांचना था उद्देश्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में पद्म श्री डॉ. अशोक गुलाटी, प्राध्यापक, अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंधन भारतीय परिषद, प्रख्यात कृषि अर्थशास्त्री, पूर्व अध्यक्ष कृषि लागत और मूल्य आयोग, खाद्य आपूर्ति और मूल्य निर्धारण नीतियों के सलाहकार एवं में श्री धवल परमार, सीईओ, अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के नेतृत्व में केविके केन्द्र में स्थापित सोलर फार्म प्रदर्शन इकाई (110 किलो वॉट) क्षमता के कृषि-सोलर प्रणाली (एग्री-वोल्टाइक्स) का अवलोकन किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य सोलर फार्म प्रदर्शन इकाई के अन्दर बिजली उत्पादन के साथ उसके अन्दर फसलां का निरीक्षण एवं किसानों के लिए आमदनी बढ़ाने हेतु योजनाबद्ध तरीको से करने के लिए अनुसंधान एवं आर्थिक विश्लेषण करना है। ताकि भारत सरकार अदानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सहयोग से कृषि-सोलर प्रणाली (एग्री-वोल्टाइक्स) के अन्य मॉडल देश में स्थापित करके किसानों की आदमनी बढ़ाने का एक विकल्प होगा।
             

  इस अवसर पर टीम नें सोलर फार्म प्रदर्शन इकाई में लगी विभिन्न फसलों का अवलोकन किया एवं केन्द्र के वैज्ञानिकों के साथ तकनीकी जानकारी साझा की कार्यक्रम के शुरुआत में डॉ. पी.के. गुप्ता, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र, दिल्ली नें गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। इसी क्रम में केंद्र के श्री राकेश कुमार, विशेषज्ञ (बागवानी)  ने प्रस्तुति के माध्यम से पूरे वर्ष का फसलों एवं सोलर द्वारा उत्पादित बिजली के आर्थिक विश्लेषण के बारे में विस्तृत रुप से अवगत करवाया।
                केन्द्र में भ्रमण के बाद डॉ. गुलाटी एवं टीम के साथ केन्द्र के विशेषज्ञों के साथ ईसापुर गांव में स्थित 4 एकड़ में फैले सोलर इकाई का भ्रमण किया। वहाँ श्री सुरेंदर कुमार आहूजा ने सोलर इकाई के विभिन्न चरण, स्थापना, समता, बिजली उत्पादन एवं उसमे लगने वाले फसल एवं जल संचयन आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। टीम द्वारा सोलर इकाई में कृषि आधारित व्यावसाय जैसे डेरी, मशरुम उत्पादन आदि की भविष्य में संभावनाओं पर चर्चा की। जो किसानो के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox