
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय किया है। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए दिल्ली छावनी परिषद ने अपने प्रत्येक स्कूल में 13 से 16 वर्षीय किशोरियों का टीकाकरण करने का निर्णय किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसवीआर चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है और जल्द ही स्कूलों में टीकाकरण का काम शुरू हो जायेगा।
नए सत्र में किशोरियों का टीकाकरण होगा और इसके लिए जल्द टेंडर निकाला जाएगा। दिल्ली छावनी परिषद के सात स्कूलों में 1200 किशोरियां है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की ओर से विद्यार्थियों को इस बाबत जागरूक किया गया था। हरी स्कूल में जाकर भी इस टीकाकरण की जरूरत व महत्ता के बारे में छात्रोंओ को बताया जा रहा है। इस टीके की तीन डोज लगाई जाएगी, जिसमें पहली डोज के दो माह बाद दूसरी और 6 माह बाद तीसरी डोज लगाई जाएगी। एनसीआर चंद्रशेखर ने बताया कि बोर्ड की बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि छावनी अस्पताल का कोई भी स्वस्थ्य कमी कोई कोर्स करना चाहता है तो उन्हें छुट्टी प्रदान करने के साथ पढ़ाई के खर्च का वहन छावनी परिषद करेगा।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
क्या समाजवादी पार्टी को फिर चोट देगी बीजेपी?
चोरी की कार बेचने गुरुग्राम जा रहा आरोपी दबोचा, पुलिस ने वाहन किया बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार